
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को ईडी ने किया गिरफ्तार, अवैध फोन टैपिंग मामले में ईडी ने की कार्रवाई
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को ईडी ने किया गिरफ्तार, अवैध फोन टैपिंग मामले में ईडी ने की कार्रवाईपूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी दो अलग-अलग...
- by Niyaz Ahmad
- Jul 26, 2022
- 278 views
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को ईडी ने किया गिरफ्तार, अवैध फोन टैपिंग मामले में ईडी ने की कार्रवाई
पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी दो अलग-अलग मामलों में संजय पांडे की जांच कर रही है और ईडी ने पांडे को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनएसई फोन टैपिंग के मामले में की गई है।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को जानकारी मिली है कि संजय पांडे की कंपनी ने करीबन आठ साल तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों के फोन अवैध रूप से टैप किये। सीबीआई और ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय पांडे की कंपनी आईएसईसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने रेड सर्वर नामक उपकरण का उपयोग करके इन फोनों को टैप किया।
संजय पांडे पर कई गंभीर आरोप लगाया गया है बताया जा रहा है कि जब वह राज्य के पुलिस महानिदेशक थे, तब उन्होंने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ चल रहे मामले पर परमबीर सिंह पर दबाव बनाने का काम किया था।
चित्रा रामकृष्ण मामले में एक ऑडिट कंपनी बनाई गई थी, यह कंपनी संजय पांडे की थी। इस मामले में उन पर अवैध फोन टैपिंग का आरोप है।
संजय पांडे ने 2001 में एक आईटी ऑडिट फर्म शुरू की। बाद में, जब उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, तो वे दुबारा पुलिस सेवा में लौट आए। फिर उन्होंने अपने बेटे और मां को फर्म में डायरेक्टर बना दिया था। 2010 और 2015 के बीच, Isec Services Pvt Ltd नामक एक फर्म को NSE सर्वर और सिस्टम के IT ऑडिट अनुबंध से सम्मानित किया गया था। सीबीआई और ईडी ने उनकी फर्म की जांच शुरू कर दी है।
सेवानिवृत्त होते ही संजय पांडे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
रिपोर्टर